फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रिश्ता देखने गए पिता को प्रशासन ने पैमाइश के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करनावल में बेटियों की शादी के प्रयास में लगे पिता बृहस्पतिवार को रिश्ता देखने गए थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें भूमि की पैमाइश कराने के लिए वापस बुला लिया। इसके चलते बेटियों की शादी पर कोई बात नहीं हो सकी। अब वे फिर से शुक्रवार को रिश्ते की बात करने के लिए जाएंगे। परिवार और रिश्तेदार जल्द से जल्द बेटियों की विदाई करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेटियों की शादी टूटने के बाद परिवार और रिश्तेदार लगातार नए रिश्ते खोज रहे हैं। बुधवार को भी वे रिश्ते की बात करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आगमन के चलते उन्हें घर पर ही रुकना पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह ही बेटियों के पिता वृंदावन में नए रिश्ते की बात करने के लिए गए थे। वह वृंदावन पहुंचे ही थे कि उन्हें राजस्व टीम की ओर से फोन कर जमीन की पैमाइश के लिए बुला लिया गया।

वे वापस गांव पहुंचे और शाम तक जमीन की पैमाइश कराने में ही व्यस्त रहे। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी रिश्ते की बात नहीं बन सकी। बेटियों के पिता ने बताया कि अब वह सारे काम छोड़कर हर हाल में शुक्रवार को रिश्ते की बात करने जाएंगे। इसमें वे देरी नहीं करेंगे।
विज्ञापन



डॉ. बीआर आंबेडकर ट्रस्ट ने दी 41 हजार की मदद
बृहस्पतिवार को गांव करनावल में पीड़ित परिवार से मिलने डॉ. बीआर आंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए उन्हें सांत्वना दी। साथ ही बेटियों की शादी के लिए 41 हजार रुपये का चेक भी पीड़ित परिवार को दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विजय सिंह कर्दम, महेश चंद, डॉ. ब्रजमोहन, रमेश चंद्र, बीआर सेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें