फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जेवरातों की नकली टंच रसीद बनाने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वर्ण आभूषणों की नकली टंच रसीद बनाने वाले आरोपी की जमानत अर्जी शुक्रवार को एडीजे तृतीय ब्रह्मतेज चतुर्वेदी ने खारिज कर दी। आरोप है कि नकली रसीद के बल पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने विभिन्न बैंकों से लाखों रुपये का गोल्ड लोन तक ले लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के तिलक द्वार स्थित हीरा मार्केट में हेमेंद्र प्रकाश वर्मा स्वर्ण आभूषणों की टंच लगाने का कार्य करता था। आरोप है कि हेमेन्द्र प्रकाश वर्मा ने लोगों के सोने के आभूषणों को अधिक टंच का दर्शा कर उसकी रसीद बनाई। इसके आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपने आभूषण विभिन्न बैंकों में गिरवी रख कर लाखों रुपये का गोल्ड लोन ले लिया। बैंक कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने आभूषणों की जांच कराई। जांच में पता चला कि हेमेन्द्र प्रकाश ने जिन आभूषणों के टंच की रसीद दी है, वह वास्तव में उतनी टंच के नहीं हैं। आभूषणों में टंच के अनुरूप सोना नहीं है।
खुलासा होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक डेंपियर नगर के शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के रीजनल मैनेजर और एसबीआई गोविन्द नगर शाखा के प्रबंधक ने हेमेन्द्र प्रकाश वर्मा और उसकी रसीद पर बैंक से लोन लेने वाले दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। जेल में बंद हेमेन्द्र प्रकाश वर्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें