फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुरजी को कराया नौका विहार, हुई जय जयकार

विज्ञापन
ठाकुरजी को नौका विहार कराते आचार्य व श्रद्वालु।
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के गणेश सिटी कॉलोनी में स्थित श्री राधा नील माधव जू मंदिर में बुधवार को ठाकुरजी को नौका विहार कराया गया। इस दौरान मनोहारी दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


मंदिर के आचार्य प्रणव अवस्थी ने बताया कि गुलाब, गेंदा, गुल्दावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के फूलों की पंखुड़ियों सहित सुगंधित द्रव्य ठाकुरजी के पास रखे गए। वहीं फूलों से सुसज्जित नौका रूपी कुंज महल में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को विराजमान कराया गया।

इसके बाद उन्हें प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि गूंजती रही। मंदिर परिसर जय-जयकार से गूंज उठा। इस दिव्य दर्शन का साक्षी बनने के कई शहरों से आए श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन के साथ नृत्य कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें