फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रेम सरोवर में ठाकुरजी को नौका विहार कराया

विज्ञापन
मथुरा। प्रेम सरोवर पर जीवंत हुई ठाकुरजी की डोंगा लीला। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बूढ़ी लीला महोत्सव के तहत बुधवार को निकटवर्ती गांव गाजीपुर में ठाकुर राधागोविंद चंद्र देवजी की डोंगा लीला का आयोजन किया गया। प्रेम सरोवर में ठाकुरजी का नौका विहार देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


शाम पांच बजे ठाकुर राधा गोविंद चंद्र देवजी का विग्रह मंदिर से शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। बैंडबाजों की धुन और पुष्पवर्षा के बीच शोभायात्रा प्रेम सरोवर पहुंची तो वातावरण राधे-श्याम के जयकारों से गूंज उठा।

प्रेम सरोवर पहुंचने पर ठाकुरजी का विग्रह नौका पर विराजमान कराया गया। इसके बाद डोंगा लीला का आयोजन हुआ। लीला के बाद शोभायात्रा पुनः गोपालजी मंदिर पहुंची। इस अवसर पर कन्हैया लाल बजाज, विश्वनाथ चौधरी, कैलाश पोद्दार, अनिल पोद्दार, यश अग्रवाल जॉली, रमेश चंद्र बिंदल, डॉ. नवल किशोर गोयल, अनिल नाथानी, अजय खंडेलवाल, उमेश चंद्र, हेमंत दीक्षित और बालकिशन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें