फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार में तोड़फोड़ कर फजां बिगाड़ने की कोशिश

Tue, 04 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
मजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार देर रात ईदगाह के सामने स्थित मजार में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जानकारी पर लोग एकत्रित हो गए। तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाकर शांत किया। रात में ही मजार की मरम्मत करा दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


घटनाक्रम सोमवार की रात 11:30 बजे के बाद का है। ईदगाह के सामने बनी डूंगर वाले जलालुद्दीन बाबा की मजार के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर लोगों का ध्यान इस ओर गया। किसी ने अंदर मजार में तोड़फोड़ की थी। मौके पर एक कुल्हाड़ी पाई गई। बताया गया कि इससे ही तोड़फोड़ की गई थी। खबर फैली तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

तत्काल ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। एडीएम राजेश अवस्थी, एसपी ग्रामीण अरुण कुमार सिंह, सीओ योगेश पांडेय, एसडीएम गुलाबचंद भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने रात में ही टाइल्स की दुकान खुलवाकर मजार को दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन


मामले में राठौर नगर निवासी कालू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभासद शाहिद कुरैशी, शकील साबिर, शरीफ, शमशेर, साकिर, हाजी हनीफ  ने मजार और समीप में स्थित प्राचीन शिवमंदिर की सुरक्षा की मांग की है।

सौहार्द की मिसाल है मजार
बाबा जलालुद्दीन शाह की मजार पर प्रत्येक गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग पूजा-इबादत के लिए एकत्रित होते हैं। मजार के समीप ही प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। उसकी भी काफी मान्यता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें