फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के मंदिर में 31 मई तक बाहरी भक्तों का प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने का असर मथुरा के मंदिरों पर भी पड़ा है। मथुरा के प्रमुख मंदिरों में 31 मई तक बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पहले की तरह मंदिरों में अंदर पूजा-अर्चना चलती रहेगी।
विज्ञापन

मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि लॉकडाउन की तिथि 31 मई तक बढ़ने के कारण मंदिर के पट बाहरी दर्शनार्थियों के लिए नहीं खुलेंगे और ठाकुर जी की सेवा मंदिर के अंदर ही अंदर जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और काकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार मंदिर के सभी निर्णय लिए गए हैं। वहीं, ठाकुर केशवदेव महाराज के पट लॉकडाउन बढ़ाए जाने के कारण अब 31 मई तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रबंध कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल और श्यामा चरण गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बाहर से पट बंद रहेंगे
लेकिन मंदिर के अंदर विधिवत पूजा तथा धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे। वहीं मथुरा के विड़ला मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, मां बगलामुखी, रंगेश्वर मंदिर सहित अनेक मंदिर भी 31 मई तक बाहरी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें