फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आठ डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत

विज्ञापन
मथुरा। प्यास हमको भी लगती है, एक नल पर पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता बंदर। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को आई आंधी और बारिश से आठ डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया है। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंधी और बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद 24 घंटे में आठ डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और सुबह और शाम को बादल छाए रहने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में चार से पांच डिग्री तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें