मथुरा। बृहस्पतिवार रात आई बारिश और शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। लोगों को भी कुछ हद तक उमस से राहत मिली।
बृहस्पतिवार रात आई बारिश और शुक्रवार सुबह से ही चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना कर दिया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने इस मौसम का लुत्फ उठाया। बच्चों ने भी घर से बाहर खेल कर मौसम का आनंद लिया। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन इसका असर अधिक दिखाई नहीं दिया। शाम के समय लोग बच्चों के साथ पार्क आदि में टहलने के लिए निकल आए।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।