फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पाॅलीटेक्निक का छात्र यमुना में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में गोकुल बैराज पर शुक्रवार दोपहर एक बजे के पाॅलीटेक्निक का छात्र गोकुल बैराज पर पहुंचा। अपने जूते उतारकर, मोबाइल फोन किनारे रखकर यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते लोग जुटे। मोबाइल फोन से छात्र की पहचान हुई तो परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बेटे को न खोजने का आरोप लगाते हुए मथुरा-गोकुल मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन के आधार पर छात्र की पहचान करन निवासी अड़तौनी थाना बलदेव के रूप में हुई। गोताखोरों को बुलाकर दो स्टीमर भी लगाई गईं हैं। लेकिन युवक की जानकारी नहीं मिल सकी। घरवालों ने पुलिस प्रशासन पर न ढूंढने का आरोप लगाते हुए शाम लगभग 5:30 बजे गोकुल बैराज पर जाम लगा दिया गया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
सूचना पर थाना महावन सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। तहसीलदार महावन विवेकशील यादव नायब तहसीलदार हेमन्त कुमार मौके पर पहुंचे परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया। छात्र के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि करन सिंह (17) पीएमवी काॅलेज वृंदावन में द्वितीय वर्ष में पढ़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें