फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर की शुरूआत से ही गिर गया पारा

Sat, 03 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार ठंड अपना रंग दिखाने जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बीते साल दिसंबर के पहले सप्ताह में न तो इतनी ठंड थी और न ही भयंकर कोहरा। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते साल दो दिसंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। इस बार 14 डिग्री सेल्सियस है। दिन भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंडे हो रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से शहर कोहरे की चादर में लिपटा है। 30 नवंबर को मौसम का पहला कोहरा पड़ा। एक दिसंबर को भी यही स्थिति रही। दो दिसंबर को कोहरा ऐसा चढ़ा कि सुबह से शाम तक छाया रहा। शुक्रवार को तो पास का भी दिख नहीं रहा था। लगातार छाने वाले कोहरे और दिसंबर की शुरूआत से ही बढ़ती ठंड को देखकर जानकार मान रहे हैं इस बार ठंड खूब पड़ेगी।

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शोध राकेश बाबू ने बताया कि बीते साल दो दिसंबर को बूंदाबांदी हुई थी। तब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस आया था। इस बार 14 डिग्री सेल्सियस है। कोहरा भी इतना नहीं था। दो दिन से तो दिन भर कोहरे की धुंध छा रही है।
विज्ञापन


शाम ढलते ही कोहरा शहर को घेर लेता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मथुरा में बरसात भी खूब हुई थी। बारिश ने पिछले कई वर्ष का रिकार्ड तोड़ा था। लिहाजा ठंड भी अच्छी पड़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें