फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत का सदमा: 13 साल के मासूम ने सिर पर रखी पिस्टल, फिर इस तरह दी जान; कांप गए घरवाले

Thu, 24 Sep 2026 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अपनी ननिहाल रह रहे 13 वर्षीय मासूम ने सिर में गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
पिस्टल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में ननिहाल में रह रहे राजवंश सिंह चौधरी (13) ने बुधवार तड़के कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली। गोली की आवाज से जागे परिजन की चीख खून से लथपथ तड़पते किशोर को देखकर निकल गई। चीखपुकार पर पड़ोसी एकत्रित हो गए और घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

मूलरूप रूप से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव डीग फतेहपुर निवासी राजवंश सिंह चौधरी हाईवे थाना क्षेत्र के विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अपने वृद्ध नाना और नानी के साथ रहते थे। राजवंश के जन्म के एक वर्ष बाद पिता नारायण सिंह ने पत्नी भावना को छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान भावना की किडनी खराब होने पर माता-पिता ने लंबे समय से इलाज कराया, लेकिन वर्ष 2022 में उनकी मृत्यु हो गई। था। मां की मौत के बाद से राजवंश परेशान रहने लगे।

 

बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे राजवंश ने अपने कमरे में कनपटी पर पिस्टल रखकर खुद को गोली मार ली। इससे वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर वृद्ध नाना-नानी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन गंभीर घायल बालक को लेकर सिटी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के गार्ड की सूचना पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल को बरामद किया है।

 
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी ने बताया कि अवैध हथियार के संबंध में बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिस्टल वह कहां से लाया है, इसकी जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया सामने आया है कि माता-पिता के साथ में न होने से बालक तनाव में रहता था। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सिपुर्द किया है। घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं है, इस एंगल पर भी पुलिस परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें