फोटो फाईल यमुना में डूबे किशोर हरिओम
महावन। गोकुल स्थित ठकुरानी घाट पर शनिवार सुबह यमुना में स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल निवासी रेवाराम अपने परिवार के साथ थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बरौली स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में परिवार गोकुल बैराज के पास ठकुरानी घाट पहुंचा, जहां सभी लोग यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान रेवाराम का पुत्र हरिओम अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। थाना महावन प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीएसी तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रेवाराम ने बताया कि हरिओम उनका इकलौता पुत्र था और उसने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि टीमें लगातार किशोर की तलाश में जुटी हुई हैं। संवाद
फोटो फाईल यमुना में डूबे किशोर हरिओम