फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शर्मनाक वारदात: किशोरी संग खेत में सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद दरिंदे पीड़िता के पैर बांधकर भागे

Sun, 08 Mar 2026 10:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मामला शुक्रवार 6 मार्च की शाम करीब साढ़े 6 बजे का है। पीड़िता अपने 7 वर्षीय भाई के साथ जंगल में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान घात लगाकर बैठे दीपक ने किशोरी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
खेत में किशोरी से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मथुरा स्थित नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक किशोरी के साथ दो युवकों ने खेत में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की ओर से दो नामजदों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मामला शुक्रवार 6 मार्च की शाम करीब साढ़े 6 बजे का है। पीड़िता अपने 7 वर्षीय भाई के साथ जंगल में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान घात लगाकर बैठे दीपक ने किशोरी को पकड़ लिया। आरोपी दीपक उसे घसीटते हुए एक खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान गांव का ही युवक विकास भी वहां पहुंच गया। उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने मौके से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके पैर बांध दिए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण को देख आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों के भागने के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने हाथ पैर और बदहवास स्थिति में घर पहुंची। वारदात के बाद किशोरी बुरी तरह से दहशत में आ गई। 
विज्ञापन

अगले दिन शनिवार को किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। घटना सुनते ही परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे किशोरी को लेकर रविवार को थाने पहुंचे। तहरीर दी। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें