बलदेव (मथुरा)। ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करने के दौरान किशोर फिसलने से रोटावेटर मशीन में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर चाचा-ताऊ के तीन परिवार और चार बहनों में अकेला भाई था।
बलदेव के गांव बिरौना में बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे ओमप्रकाश के साथ 16 वर्षीय नाती देव पुत्र अर्जुन सिंह अपने खेत में बाजरे की फसल की तैयारी के लिए ट्रैक्टर व रोटावेटर मशीन से जुताई कर रहा था। अचानक से संतुलन बिगड़ने से देव ट्रैक्टर से मशीन पर गिर गया। मशीन चालू होने से वह उसमें मशीन फंस गया और मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया।
सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। कक्षा 11 का छात्र देव परिवार में सभी का लाडला था।