फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मकान की चाबी मिली तो निकल आए खुशी के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेश एवं स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी मकान की चाबी पाकर खुशी के आंसू नहीं रोक पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर ब्लॉक सभागार में लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश में कोई भी व्यक्ति बिना छत के ना रहे। उनके जन्मदिन पर लाभार्थियों को आवासों की प्रतीकात्मक चाबी सौंपना सबसे बड़ा तोहफा है। खंड विकास अधिकारी सुमंत यादव ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान लक्ष्मी, चंद्रावती, गुड़िया, रमेश, राजेश, संजीदा खातून, सिकंदरी, रोहित, बंपी देवी, ममता, रिहाना आदि को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। प्रधान प्रशांत गुप्ता, चमन बिहारी महाराज, दिनेश चौधरी, भाजपा के बाजना मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान, राजू माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





हम पहले गरीब थे, छप्पर में रहते थे, बारिश के दिनों में भीग जाते थे, कीड़े-मकौड़े आ जाते थे, बहुत परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मिला है। बहुत अच्छा लग रहा है, हमने कभी सपने में सोचा नहीं था कि मकान मिलेगा, अब जिंदगी बदल गई है। बंपी देवी, लाभार्थी,

हमारा कच्चा मकान बना हुआ था, बारिश में घर में सोना भी मुश्किल था, पानी टपकता था। आंधी में घर की तिरपाल फट जाती थीं। मौसम खराब होने पर भगवान को कोसते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना में हमें मकान मिला है। सपने में सोचा नहीं था कि हमारा भी मकान होगा। -सबीला खान, लाभार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें