फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिक्षक रहे अनुपस्थित, मूल्यांकन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में दूसरे दिन भी लापरवाही सामने आई। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं तो समय से पहुंच गईं, लेकिन शिक्षकों अनुपस्थिति के कारण मूल्यांकन का कार्य गति नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह से कॉपियों के बंडल कक्षों से बाहर निकाल लिए गए लेकिन पर्याप्त संख्या में परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक और अंकेक्षक नहीं पहुंचने से कार्य गति नहीं पकड़ सका। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज में 1246 परीक्षकों में से 560 और किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 868 में से 403 शिक्षक ही पहुंचे। जो परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक और अंकेक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं उनकी सूची तैयार कर सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें