फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित, एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटककर पीटा; ये वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 31 Mar 2025 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के एक स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में मारपीट हुई। इस लड़ाई में बच्चे भी पीछे नहीं रहे। बच्चों ने भी महिलाओं को लात मारी। मामले में शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दोनों को निलंबित कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटककर पीटा - फोटो : एक्स@ Ghar Ke Kalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहरावली में शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बहरावली में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र एक ही परिसर में संचालित हैं। 25 मार्च को बहरावली विद्यालय में तैनात शिक्षिका प्रिया तिवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती के बीच पानी की बोतल को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दो दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर बीएसए सुनील दत्त ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिक्षिका द्वारा मारपीट किए जाने के साथ ही पूर्व में भी विवाद करने की बात सामने आई थी। खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्हें खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय छाता संबद्ध करते हुए जांच खंड शिक्षाधिकारी गोवर्धन और मथुरा की संयुक्त समिति को मामले की अंतिम जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें