फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोगियों के उपचार में टीबी चैंपियन निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में ठीक हो चुके क्षय रोगियों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उपचार पूरा कर चुके मरीजों को टीबी चैंपियन की उपाधि दी गई है। जो अब टीबी रोगियों को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीबी चैंपियन अपने आसपास के लोगों को क्षय रोग के लक्षणों, जांच, उपचार और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विभाग द्वारा उन्हें जागरूकता अभियानों, बैठकें और सोशल मीडिया गतिविधियों में भी शामिल किया जा रहा है, ताकि संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में प्रतिवर्ष 15 हजार से अधिक क्षय रोगी उपचार के बाद स्वस्थ होते हैं। जिले में टीबी उपचार की सफलता दर 90 प्रतिशत से अधिक है जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर मानी जाती है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधारमण ने कहा कि ठीक हुए मरीज कार्यक्रम की मुख्य डोर हैं। उनकी भागीदारी से समुदाय में भरोसा बढ़ता है और लोगों को समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरणा मिलती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि कड़ी कड़ी को जोड़कर ही एक लंबी छलांग लगाई जा सकती है। टीबी चैंपियन कार्यक्रम की वही महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सहयोग से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना और आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें