फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुरुमंत्र अध्यात्म की पहली सीढ़ी’

Fri, 11 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला काेसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र संत तरुण सागर महाराज के नगर प्रवेश पर पग-पग पर स्वागत किया गया। जैन धर्मशाला में पहुंचे तरुण सागर महाराज का शाम को नगर प्रवेश जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के लोगों ने उनको नारियल भेंट किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम जुलूस के नगर प्रवेश से पूर्व 108 थालियों में श्रावक-श्राविकाओं ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन किया। मुनिश्री तरुण सागर ने कहा कि किसी व्यक्ति की शर्ट पर चिपककर चींटी दिल्ली से मुंबई मात्र दो घंटे में पहुंच सकती है।

मुनि के मोक्ष की राह में अगर श्रावक पैर पकड़ लें तो उसे भी सहज मुक्ति मिल सकती। ऐसे में गुरु में पूरी निष्ठा शिष्य को और होनहार बनाती है। मुनिश्री ने गुरुमंत्र को अध्यात्म की पहली सीढ़ी बताया। मुनिश्री ने कहा कि मिट्टी के द्रोणाचार्य भी शिष्य के जीवन में श्रद्धेय होते हैं, जिनको गुरु मानकर एकलव्य ने दुनियाभर में नाम किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में नरेन्द्र गुर्जर, तरुण सेठ, कमल किशोर वार्ष्णेय, प्रवीन जैन, अशोक जैन, अशोक जैन, प्रेमचंद जैन, राहुल, गोपाल प्रसाद, मुकेश जैन, दिनेश जैन, नितिन जैन, गुडडू जैन, राजेन्द्र जैन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें