फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राया में नकली दूध से भरा टैंकर पकड़ा, जांच में मिला स्टार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/राया। राया रेलवे फाटक पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूध से भरे टैंकर की जांच की तो दूध में स्टार्च की मौजूदगी और फैट की मात्रा कम मिली। इसके बाद टीम ने दो हजार लीटर दूध नष्ट कराया और नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सचल दल ने राया रेलवे फाटक पर दूध टैंकर संख्या यूपी 86 एटी 0875 को रोककर निरीक्षण किया। टैंकर चालक हेमनेस कुमार ने बताया कि उसमें दो हजार लीटर दूध गोपाल डेयरी, सिकंदराराऊ (हाथरस) से लाया गया है। जांच के दौरान चालक दूध के क्रय और विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर खाद्य सुरक्षा टीम को दूध की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। टीम ने राया स्थित डेयरी पर टैंकर में रखे दूध की जांच कराई। जांच में दूध में स्टार्च मिलने के साथ फैट की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप न होने के संकेत मिले।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध का नमूना संग्रहित कर विस्तृत जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं दूध को नष्ट करा दिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दूध की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें