फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सकारात्मक माहौल में हुई वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता/मथुरा। छाता चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण वार्ता हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं और मांगों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने किसानों से क्षेत्र में गन्ने का रकबा बढ़ाने और अधिकाधिक खेती करने की अपील की। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा गन्ने की उपज की शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही, किसानों को उन्नत किस्म और गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

वार्ता के अंत में डीएम और एसएसपी ने किसान प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपा गया मांग पत्र/ज्ञापन प्राप्त किया और उस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण, उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश कुमार तथा किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें