फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कॉरिडोर और न्यास के प्रतीकों का यमुना में किया विसर्जन

विज्ञापन
कॉरिडोर और न्यास के प्रतीकों का विसर्जन करने जातीं महिलाएं।
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास के विरोध में महिलाओं ने सोमवार को यमुना तट पर एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। बांकेबिहारी मंदिर पर एकत्रित होकर महिलाओं ने दो काले मटकों को यमुना नदी में विसर्जित कर अपनी असहमति और भावनाएं शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त कीं।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर गेट पर पहले महिलाओं ने एकत्र होकर दो मटके उठाए, जिनमें से एक पर न्यास और दूसरे पर कॉरिडोर लिखा गया था। मटकों को काले रंग से रंगा गया था जो विरोध का प्रतीक था। ठाकुर बांकेबिहारीजी की पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं यमुना तट की ओर रवाना हुईं। यमुना घाट पर पहुंचने के बाद दोनों मटकों को विसर्जित कर दिया।

नीलम गोस्वामी का कहना है कि यह विसर्जन मात्र एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि आस्था के संरक्षण और विकास के नाम पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ मौन विद्रोह था। इसके बाद सभी महिलाएं निधिवन पहुंचीं और वहां शांतिपूर्वक विरोध जारी रखा।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में सुमन गोस्वामी, मधु गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, निशा शर्मा, सविता खंडेलवाल, दीपशिखा गोस्वामी, कोमल गोस्वामी और मोहिनी गोस्वामी शामिल रहीं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वृंदावन की मूल धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें