फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल से बाहर आने के बाद दोस्त की हत्या...इसलिए बेरहमी से ली जान, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी

Sun, 28 Dec 2025 11:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जेल से बाहर आने के बाद युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। युवक को अपनी पत्नी के साथ दोस्त के संबंध होने का शक था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में रहने के दौरान साथी की मदद करना गांव उसफार के प्लांट संचालक मुकेश को भारी पड़ गया। जेल से छूटने के बाद दोस्त ने अपनी पत्नी से संबंधों के शक में उसकी हत्या कर दी। थाना हाईवे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ग्राम उसफार के रहने वाले मुकेश पुत्र वेदप्रकाश उम्र करीब 27 वर्ष का शव 19 दिसंबर को जुनसिटी माइनर में मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अन्दर पानी में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में चोट सामने आई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।

जांच में सामने आया कि धर्मेन्द्र पुत्र रामजीत निवासी तसई थाना कठूमर जिला अलवर राजस्थान अपने गांव से एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर लाया। उसके साथ शादी कर ली । ग्राम उसफार में ननिहाल होने के कारण मथुरा में किराए के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन


आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाने के कारण धर्मेन्द्र जेल चला गया। इस दौरान धर्मेन्द्र की पत्नी को मुकेश अपने साथ जेल में मिलाने के लिए ले जाता था। इस कारण धर्मेन्द्र अपनी ही पत्नी पर मुकेश से संबंध होने का शक करने लगा। जेल से रिहा होने के बाद उसने मुकेश की हत्या कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर धर्मेन्द्र ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। 
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें