फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिन में भड़के सूर्यदेव, शाम को बारिश ने दिया सुकून

Thu, 18 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रही। दिन में तेज धूप और लू ने जहां बेहाल कर दिया, वहीं शाम चार बजे बादल गहराने लगे और छह बजे के बाद आंधी के साथ बरसने लगे। पानी बरसने से आंधी का असर कम हो गया, वहीं तापमान गिरने के साथ ही हवा चलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। उधर, देहात क्षेत्र में अनेक इलाकों में बारिश के साथ ही जलभराव के सामचार हैं।
बुधवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन निकलता गया, धूप के तेवर तीखे होते गए। लू का एहसास होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। गर्म हवा से बचने के लिए दो साफ से मुंह-सिर को ढककर घरों से निकले, लेकिन शाम चार बजे के आसपास आसमान में बादल छा गए। इसके बाद छह बजे आंधी चलने लगीं। एक बारगी तो ऐसा लगा कि कहीं तेज हवाएं घने बादलों को अपने साथ न ले जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शहर के साथ जिले के कई हिस्सों में बरसात हुई।
विज्ञापन

सौंख
में भी दिन में धूप व उमस रही। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी और मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होने से पूर्व ही कस्बे समेत ग्रामीण अंचल की बिजली गुल हो गई। किसान बलजीत सिंह एवं गोविंद सिंह ने बताया कि इस बारिश में किसान खेतों में कपास, चरी, बाजरा आदि की फसल की बुवाई कर सकता है। चौमुंहा
में शाम को बारिश हुई। थोड़ी ही बारिश से पानी वाली गली तालाब में तब्दील हो गई। मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया। ग्रामीण गंदे पानी से होकर निकलते नजर आए। पथवारी गली, टॉवर गली में भी यही हाल रहा। ग्रामीण गौरव पंडित, पूर्व सभासद सौरभ सिंह, राहुल, दीपक, बच्चू सिंह, किशन सिंह, रवि ने ईओ से जलनिकासी की मांग की है। नंदगांव में शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। लोग मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
गोकुल
में सुबह से ही सूर्य देवता की प्रचंड गर्मी देखकर दर्शनार्थी व्याकुल नजर आए लेकिन शाम को घने बादल, तेज हवाएं और बूंदाबांदी के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। इससे दर्शनार्थियों ने चैन की सांस ली। गोवर्धन में दिन में तेज धूप से परिक्रमार्थियों को दिक्कत हो रही थी लेकिन शाम कोमौसम सुहावना हो गया। आसमान में बादल छाने से ठंडी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

टैंटीगांव व सुरीर क्षेत्र में शाम को अचानक बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं ईंट भट्ठाें की फड़ों में पानी भरने से भट्ठा संचालकों की चिंता बढ़ गईं। ईंट भट्ठा स्वामी ओमवीर सिंह, गिर्राज सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, दीपा प्रधान, राजकुमार आदि का कहना है कि अचानक बारिश से पथाई फड़ों में पानी भर गया है, वहीं कच्ची ईंट गलने से भी काफी नुक़सान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें