फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस हजार के इनामी संदीप ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा के सराफा व्यापारी से चौथ मांगने और घर पर फायरिंग करने के मामले में नामजद 25 हजार के इनामी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस ताकती रह गई। आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद मथुरा पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

23 अगस्त को सदर बाजार निवासी संदीप यादव ने 40 हजार की चौथ न देने पर सराफा व्यवसायी अक्षय कृष्ण गर्ग के घर फायरिंग पर कर दी थी। शहर के व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख 26 अगस्त को एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी संदीप पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया।
पुलिस आरोपी संदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके करीबियों और संभावित ठिकानों पर दबिशें देने का दावा करती रही और मंगलवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी तमाम शातिर अपराधी पुलिस पकड़ से बचकर सीधे अदालत में सरेंडर कर चुके हैं। सीओ सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में थी, इसी दौरान उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें