फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरे, पन्ना, मोती से होगा प्रभु का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन की गिरि तलहटी में अनंत चतुर्थी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव के लिए अन्नपूर्णा रथ छप्पन भोग स्थल गिरवर निकुंज गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ शहनाई वादन भी हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले आयोजक गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल ने अन्नपूर्णा रथ की पूजा की। समिति के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी कृष्ण भक्तों ने भी छप्पन भोग के लिए सामग्री भेजी है। गाय के शुद्ध घी से 21 हजार किलो प्रसाद बनाया जाएगा।
तीन दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव 10 सितंबर को सप्त कोषीय परिक्रमा में निकलने वाले ब्रज के डोले के साथ होगा 11 सितंबर को महाभिषेक, 12 सितंबर को छप्पन भोग दर्शन दोपहर 2 बजे से रात्रि 12 बजे तक होंगे। प्रभु का शृंगार हीरे पन्ना मोती पुखराज नीलम गोमेद जैसे रत्नों से शरद मुखिया द्वारा होगा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, दिनेश सादाबाद, नीरज गोयल, संजय जिंदल, राजेंद्र सराफ, मुरारी सरन सराफ, कन्नू सराफ, भगवान दास खंडेलवाल, तुषार हाथी वाले, हरीश गिलट, अमित मार्बिल, अंकित शोरा, अंशुल शोरा, समीर माहेश्वरी आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें