फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडा परिवार की परंपरा निभाएंगे सुनील

Sun, 15 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/काेसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्ति की शक्ति के कारनामा के गवाह बनने वाले गांव जटवारी में शनिवार को पंडा मेले को लेकर पंचायत हुई। इसमें संतोष पंडा के भतीजे सुनील ने प्रहलादजी की माला धारण कर मेले के आयोजन का ऐलान कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


शेरगढ़ के गांव जटवारी में संतोष पंडा के निधन बाद पंडा मेला पर संकट के बादल छा रहे थे। वर्षों से चली आ रही परंपरा के समाप्त होने का खतरा था। शनिवार को पूरा गांव एकत्रित हुआ। गांववासियाें ने इस प्राचीन परंपरा का भार पंडा परिवार पर ही होने की बात कही और उनका कर्तव्य याद दिलाया।

जिसके बाद संतोष पंडा के 22 वर्षीय भतीजे सुनील ने पंचायत में आकर प्रहलादजी की माला धारण करने की इच्छा जताई। माला धारण करने के बाद उसने मेले को धूमधाम से मनाने का ऐलान भी कर दिया। पंचायत में ग्राम देवता और भक्त प्रहलाद के जयघोष गूंज उठे। इस दौरान मौजूद भंवर सिंह उर्फ भंवरी, फूली प्रधान, लखमी, धर्मपाल, संजय गुर्जर, गुलाब, जग्गी, राजीव डाक्टर आदि ने फैसले पर खुशी जताई।
विज्ञापन


संतोष के भतीजे हैं सुनील
पंडा की भूमिका निभाने वाला सुनील पूर्व पंडा संतोष के बड़े भाई गोविंद सिंह के पुत्र हैं। सुनील विवाहित है। संतोष पंडा से पहले उनके ताऊ लखन पंडा इस भूमिका को निभाते रहे हैं। बताते चलें कि कई सालों से पंडा की भूमिका अदा कर रहे संतोष पंडा का दो माह पहले निधन हो गया था। इसके बाद से इस मेले के आयोजन को लेकर शंका थी। जटवारी में इस बार पांच मार्च को पंडा धधकते अंगारों से होकर निकलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें