फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: माया टीला खुदाई का मुख्य आरोपी सुनील चैन साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
माया टीला की खुदाई का मुख्य आरोपी सुनील चैन और उसका साथी पप्पू।
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में माया टीले की खुदाई के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी सुनील चैन और उसके साथी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को माया टीला की खुदाई के दौरान छह मकान ढह गए थे। इसमें दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतक तोताराम सैनी के भाई हेमंत कुमार उर्फ कान्हा की तहरीर पर पुलिस ने सुनील चैन और उसके साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने सुनील चैन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

मंगलवार सुबह सीओ भूषण वर्मा को सूचना मिली कि सुनील चैन अपने साथी के साथ पीएमवी कॉलेज के पास खड़ा हुआ है। सीओ ने गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह को आरोपी की लोकेशन देकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मंडी रामदास स्थित गली कानूनगो निवासी सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन, बिरला मंदिर के मोहन नगर निवासी ठेकेदार पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें