फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में निखारेंगे डांसिग का हुनर

Wed, 25 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
26 मई से 25 जून तक दिल्ली, मुंबई, हरियाणा के कलाकार देंगे प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
बाल प्रतिभाओं के हुनर को निखारने के उद्देश्य से सुधा अग्रवाल की पुण्य स्मृति में सातवां डांसिग समर कैंप का आयोजन 26 मई से 25 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन


वृंदावन बाल विकास परिषद की ओर से लोई बाजार स्थित फ्लेमिंगो प्ले स्कूल में आयोजित कैंप में दिल्ली, हरियाणा और मुंबई के कलाकार बच्चों को डांस की विभिन्न शैलियों का प्रशिक्षण देंगे। 

बुधवार को पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम और अनुराग गोयल ने बताया कि वृंदावन जैसे छोटे शहर की प्रतिभाओं को समर कैंप में प्रशिक्षण देकर प्रतिभा प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षाविद शंभूचरण पाठक, अध्यक्ष राजकिशोर भारती ने बताया कि कैंप में ब्रज संस्कृति से जुड़े नृत्यों के साथ-साथ बॉलीवुड, हिप-हॉप, भंगड़ा, बी-बोइंग, सालसा, पॉपिंग एंड लांकिग आदि शैलियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हेंमाग गोयल, पार्थ, प्रणव अग्रवाल, अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, विपुल गौड़, मुकेश तोमर आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें