फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं खोज पाई पुत्री को, पिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घर छोड़कर गई पुत्री को पुलिस पांच दिन में भी नहीं खोज पाई, इससे दुखी एक पिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। कृष्णा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति एक फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। 17 जून को उनकी पुत्री घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना भी दी, लेकिन पुलिस उसे रविवार तक नहीं खोज पाई। इससे दुखी पिता ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
कृष्णनगर चौकी प्रभारी हरेंद्र मलिक ने बताया कि जहर खाने वाले की लड़की घर से चली गई थी, इसकी सूचना उसने 19 जून को पुलिस चौकी पर दी गई। लड़की को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें