मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक करते एसपी
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय लोगों से सुझाव मांगे गए।
सोमवार को हुई बैठक में लोगों ने बताया कि मेले के दौरान स्थानीय लोग बीमार पड़ने पर भीड़ में फंस जाते हैं। ऐसे में बाइक एंबुलेंस अथवा छोटी एंबुलेंस की बात चलाई जाए। एसपी ने समस्या को तत्काल नोट कर समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में भंडारों को एकल खिड़की से अनुमति, फल, दूध, सब्जी, पानी वालों को प्रवेश की अनुमति की मांग की गई। जगह-जगह जलभराव व अंधेरे की समस्या भी रखी गई। स्थानीय लोगों के वाहनों को प्रवेश के लिए रोजाना कुछ समय निर्धारित करने की बात भी कही गई।
एसपी ने हर सुझाव और शिकायत को नोट किया और समाधान का आश्वासन दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान, अंशु कौशिक, रामफल मुंशी, मनीष शर्मा, श्रीधर पाठक, सौरव शर्मा, दिनेश, राजा बाबू सोनी, रामधन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद