केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम देने वाले डायबिटीज के विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में अपने साथ स्नैक्स ले जाने की इजाजत दे दी है। इससे डायबिटीज छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।
सीबीएसई के मुताबिक 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले डायबिटीज के विद्यार्थियाें को एग्जाम के बीच में ही एक ब्रेक दिया जाएगा। इस ब्रेक में वह स्नैक्स खा सकेंगे हैं।
ऐसे डायबिटीक पेशेंट जो प्रतिदिन दो से चार इंसुलिन इंजेक्शन लेते हैं उन्हें दो बार खाना खाने के बीच में अधिक गैप न लेने की सलाह दी जाती है। ऐसा न करने से पेशेंट को परेशानी हो सकती है। गैप अधिक होने सेे लो शुगर लेवल के कारण सिर दर्द और बेचैनी होने लगती है। ऐसे में तीन घंटे में खत्म होने वाले एग्जाम के बीच में यदि उन्हें स्नैक्स के लिए ब्रेक मिल जाएगा तो वह परेशान नहीं होंगे।
सीबीएसई कॉर्डिनेटर डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सीबीएसई ने विद्यार्थियों के हित में कई निर्णय लिए हैं। इनमें एक यह भी शामिल है। जल्द ही इसका सर्कुलर जारी हो सकता है। डायबिटीज विद्यार्थी अपने साथ स्नैक्स और दवा आदि परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं।