राष्ट्रीय लोकदल को पटपाँव या पनौती बताने वाले गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अब सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही चौधरी चरण सिंह जी की तस्वीर हमेशा उनके यहां रहती है ।
राष्ट्रीय लोकदल को पटपाँव या पनौती बताने वाले गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अब सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही चौधरी चरण सिंह जी की तस्वीर हमेशा उनके यहां रहती है और वह उनका बेहद सम्मान करते हैं। ना ही उनका राष्ट्रीय लोकदल से कोई अलगाव है। उन्होंने कोई ऐसी बात नहीं कही यदि उनकी किसी बात से राष्ट्रीय लोकदल या उसके किसी नेता को कोई ठेस पहुंची हो तो वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनका इरादा ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
गन्ना मंत्री ने आगे कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। वह राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष का बहुत सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। आना-जाना रहता है। उन्होंने कहा कि उनका कहीं कोई मनमुटाव नहीं है.।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल को पटपांव यानी पनौती बताया था और कहा था कि राष्ट्रीय लोक दल जब भी जिस दल के साथ गया उसका सूपड़ा साफ हो गया और अब यह भाजपा के साथ आई है तो भाजपा का भी सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा लोकसभा चुनाव में उनके साथ आने के कारण मुजफ्फरनगर, कैराना, मुरादाबाद जैसी सीटें हार गई। अब इसी मामले पर मंत्री लक्ष्मी नारायण सफाई दे रहे हैं।