फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एकाएक बदला मौसम, बरसात से जलभराव

Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम का मिजाज एक बार फिर अचानक बदल गया। बुधवार को पूरे दिन जहां धूप खिली रही, वहीं शाम को अचानक बादल गहरा गए और बरसने लगे। करीब आधा घंटे तक बारिश होने से शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सुबह से आठ बजे ही धूप निकल आई थी। इसके बाद जैसे जैसे दिन चढ़ा, तपिश तेज होती गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग परेशान भी दिखे, लेकिन शाम को बादल गहरा गए। करीब 7 बजे तेज बरसात शुरू हो गई। इससे पुराने बस स्टैंड स्थित रेलवे पुल, नए बस स्टैंड स्थित रेलवे पुल, भूतेश्वर रेलवे पुल, डैंपियर नगर, होलीगेट, अंतापाड़ा, अंबाखार, रोटी गोदाम, कंकाली मंदिर, द्वारिकापुरी और महोली रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।

इसके चलते घरों की ओर लौट रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक रास्ते पर पानी भरा मिला तो उन्होंने दूसरे मार्ग से जाने का प्रयास किया लेकिन वहीं भी यही हाल था। अचानक आई बरसात से बाजारों में ग्राहकों ने दुकानों में छिपकर खुद को भीगने से बचाया। वहीं राहगीरों ने भी पेड़ों आदि के नीचे शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें