फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सफल प्रतिभागी येलो बेल्ट से सम्मानित

विज्ञापन
कोसीकलां में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यलो बैल्ट के साथ खिलाड़ी।
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का लोहा मनवाया। सफल प्रतिभागियों को येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो कोच नीलम कुमारी के नेतृत्व में बच्चों की मानसिक एकाग्रता को परखने के लिए मुख्य परीक्षक गोविंद पहुंचे। उन्होंने बच्चों की फुर्ती और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट्स केवल खेल नहीं बल्कि जीवन जीने की कला और आत्मरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।
प्रतियोगिता में सृष्टि, मिस्टी, काव्या, दिव्यांश, हर्ष, भव्या, कार्तिक, शौर्य जैन, गौरांशी, विधि, हर्षिता शर्मा और आंशिक को यलो बेल्ट प्रदान की गई। इस मौके पर डाॅ. मनीषा शर्मा, डाॅ. गोविंद राम, भारत शर्मा, अन्नू शर्मा, प्रीति उपाध्याय और बृजेश शर्मा ने कोच व खिलाड़ियों को माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें