फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: युवक के हाथ में मोबाइल देख बीच सड़क जड़ दिए थप्पड़, पुलिस चाैकी में की मारपीट; दरोगा पर गिरी गाज

Mon, 18 May 2026 10:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चौकी के बाहर स्कूटी पर खड़ा एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी दरोगा का लगा कि वह वीडियो बना रहा है। इस पर दरोगा आगबबूला हो गए और उन्होंने युवक को स्कूटी पर बैठे-बैठे थप्पड़ मार दिया। वह उसको खींचते हुए पुलिस चौकी के अंदर ले गए। 
विज्ञापन
दरोगा पर युवक से मारपीट का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के बाहर एक दरोगा ने एक युवक के साथ बेवजह ही मारपीट कर दी। युवक के हाथ में मोबाइल देखकर दरोगा को वीडियो बनाने का शक हुआ तो वह आगबबूला हो गए और उन्होंने युवक पर थप्पड़ बरसा दिए। फिर युवक को पुलिस चाैकी ले गए। आरोप है कि चौकी पर ले जाने के बाद उससे मारपीट की गई। एसएसपी ने इस मामले में दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्कता अभियान चलाए हुए है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाल अपचारी किसी श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर भाग गया है। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और चौकी की ओर ले जा रहे थे। इसी बीच चौकी के बाहर स्कूटी पर खड़ा एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी दरोगा का लगा कि वह वीडियो बना रहा है। इस पर दरोगा आगबबूला हो गए और उन्होंने युवक को स्कूटी पर बैठे-बैठे थप्पड़ मार दिया। वह उसको खींचते हुए पुलिस चौकी के अंदर ले गए। 

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पीड़ित युवक गौरा नगर निवासी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उसकी एक बात भी नहीं सुनी। वह किसी काम से जा रहे थे और चौकी के सामने फोन आने पर स्कूटी रोककर बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दारोगा वहां पहुंचे और बिना कारण पूछताछ करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चौकी में ले जाने के बाद युवक ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ अभद्रता की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें