फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी रोडवेज ने दिया छात्रों को बड़ा तोहफा, एमएसटी से किराए में मिलेगी इतनी छूट; खुशी से उछल पड़ेंगे

Tue, 17 Jun 2025 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी रोडवेज ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब छात्रों के लिए स्मार्ट एमएसटी कार्ड बनेंगे। इसमें छात्रों को  40 फीसदी छूट दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में अब स्मार्ट एमएसटी कार्ड बनेंगे। इससे यात्रियों, खासतौर पर छात्र-छात्राओं का सफर आसान हो सकेगा। वह आसानी से कार्ड रिचार्ज कर कम दामों में यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर के दायरे में छात्रों को इस छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

उन्होंने बताया कि छात्र से एमएसटी पर 25 यात्राओं का किराया लिया जाएगा। महीने में सिर्फ 60 यात्राओं की ही अनुमति होगी। छात्र पहचान पत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा। नए बस स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एमएसटी बनवाने पर 300 रुपये जमा कराने होंगे। एमएसटी से छात्रों को सामान्य यात्राओं की तुलना में करीब 40 फीसदी तक की बचत होगी। इसको किसी भी बस स्टेशन से रिचार्ज करवाया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन पढ़ने आने वाले छात्रों को किराए में काफी राहत मिलेगी। अब तक 35 छात्रों ने आवेदन किए हैं। एमएसटी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट और स्कूल कॉलेज द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 160 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है, जिनमें रोजाना छात्र व यात्री यात्रा करते हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें