फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभ्यर्थियों का हंगामा, सड़क जाम

Tue, 24 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 150 से अधिक अभ्यर्थी बैनर लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। स्टेट बैंक चौराहे के निकट सीओ सिटी च्रकपाणि त्रिपाठी, कोतवाली, गोविंद नगर, कृष्णा नगर पुलिस, आईपीएस सुनीति और सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह पहुंच गए और हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को समझाया। इस पर अभ्यर्थियों ने सड़क पर पत्थर रख कर जाम लगा दिया और बैठ गए। एक घंटे तक हंगामे के बीच पुलिस अधिकारियों से कई बार टकराव के हालात बने। अधिकारियों ने जैसे तैसे समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान छात्रों ने टेंपो आड़े खड़े कर जाम लगाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन



इसके बाद अभ्यर्थी कलक्ट्रेट जाने को अड़ गए और आगे बढ़ गए। पुलिस अधिकारियों ने रोका तो रास्ते में सपा के लगे बैनर पोस्टर फाड़ दिए। बमुश्किल सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने उनसे ज्ञापन लिया और आश्वासन देकर शांत कराया। गत वर्ष प्रदेश सरकार ने 42 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक और मथुरा से 34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। पुलिस भर्ती परीक्षा में आए परिणाम में असफल हुए अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। इनका कहना है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कापियों में व्हाइटनर लगाकर धांधली की और जाति विशेष के लोगों के  नंबर बढ़ाए गए हैं। उन्होंने मेडिकल परीक्षा रोकने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।


सपाइयों से भिड़ने को उठा लिए पत्थर
मथुरा। पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों के स्टेट बैंक चौराहे पर हंगामे के दौरान सपा लोहिया वाहिनी की साइकिल रैली निकली। जाम के दौरान सपाई और अभ्यर्थियों में भिड़ं के आसार बन गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक बार अभ्यर्थियों ने पत्थर उठा लिए। अधिकारियोें ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन



पुलिस कर्मियों ने हटाए पत्थर
मथुरा। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों द्वारा स्टेट बैंक चौराहे पर पत्थर रखकर लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को पत्थर फेंकने पड़े। ऐसे में उन्हें अभ्यर्थियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। पत्थर हटाने के लिए पहले तो पुलिस कर्मी हिचकिचाए, लेकिन एसओ गोविंद नगर ने इसकी शुरुआत की तो सिपाही भी इसमें जुट गए।  


पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी
मथुरा। जाम लगाने और हंगामा करने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हंगामा नारेबाजी कर रहे युवकों की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस कर्मियों ने चारों ओर से युवकाें के वीडियो फुटेज लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें