फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट पकड़े छात्र ने ट्रेन से कूद कर दी जान

Thu, 03 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी संस्थान में इलेक्ट्रानिक्स डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने आ रहे हाथरस के छात्र ने ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर सोनई से आगे चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मौके पर पर पहुंचे कालेज के छात्रों ने साथी छात्र की मौत पर हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह मान गए। छात्रों  के अनुसार वह बगैर टिकट पकड़ा गया था और टीसी उसे अपने साथ ले गया था। घटना के संबंध में देश शाम तक बिचपुरी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

नगला टीका, हाथरस निवासी शांतनु (20) पुत्र विजय कुमार मिश्रिया गांव के समीप स्थित कालेज में इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार को भी वह प्रतिदिन की तरह साथियों के साथ कासगंज से आगरा फोर्ट जाने वाली ट्रेन से कालेज में परीक्षा देने आ रहा था।
विज्ञापन


सोनई पर अन्य साथी ट्रेन से उतर कर कालेज चले गए। थोड़ी देर बाद ही सूचना मिली कि एक छात्र सोनई से आगे बसु सरूपा के समीप रेलवे लाइन के समीप पड़ा है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्र की तलाशी ली तो उसकी जेब से मात्र एक प्रवेश पत्र मिला। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई।

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। साथ आए छात्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह ट्रेन में चेकिंग की गई थी, इसमें शांतनु के पास टिकट न मिलने पर उसे पकड़ कर टीसी अपने साथ ले गए थे।

इसी दौरान रेलवे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हो सकता है उसने ट्रेन से छलांग लगा दी हो। बताया कि अन्य साथी भी पकड़े गए थे जिनसे 256 रुपये मांगे गए, लेकिन उनसे 100-100 रुपये लेेकर छोड़ दिया गया। शांतनु के पास सौ रुपये भी नहीं निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिवारीजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें