फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों को सजा कराने के लिए कड़ी पैरवी करें : त्रिवेदी

Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अपर निदेशक अभियोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर निदेशक अभियोजन प्रमोद त्रिवेदी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनपदीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कड़ी पैरवी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में खुले धूम रहे हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल के अंदर भेजने को कहा है। 
विज्ञापन


अपर निदेशक आगरा अभियोजन ने कहा कि 36 में से 19 हिस्ट्रीशीटर जेल में बंद हैं, जबकि 17 जेल के बाहर घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों को सजा कराने के लिए कड़ी पैरवी के निर्देश दिए। कहा कि जेल से बाहर हिस्ट्रीशीटर की जमानत निरस्त कराने की कोशिश की जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 316 हिस्ट्रीशीटर नामजद हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या आगरा जिले में 136 है, जबकि मैनपुरी में 56 और फिरोजाबाद में 86 है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2015 से सजा कराओ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 15 नवंबर 2016 तक 1914 मामलों में 2418 अपराधियों को 10 साल से कम की सजा हुई है। इसके अलावा 221 मामलों में इस अभियान के दौरान ही 489 अपराधियों को 10 साल से अधिक या फिर आजीवन कारावास हुआ है। समीक्षा बैठक के दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी डीके मिश्रा, केसी श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, अमर सिंह, एके कौशिक, शिवप्रकाश पंडित, चंद्रभान सिंह, सतेंद्रपाल सिंह सब रजिस्ट्रार पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें