फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्राइक वन को कर दिया गया अलर्ट

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चौकसी बढ़ा दी गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाक सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद से सीमा पर हुई तनातनी को देखकर मथुरा में स्ट्राइक वन कोर को अलर्ट कर दिया गया है। अफसरों से कहा गया है कि वह चौकस रहें। वहीं परिसर में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि आतंकी अटैक के बाद से ही स्ट्राइक वन को चौकस कर दिया गया था। सभी जगह सशस्त्र जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। कई प्वाइंट पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही थी। शुक्रवार को भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुसकर आतंकियों पर अटैक किया है, उसके बाद से और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।

अफसरों का कहना है कि सेना के जवान हर मुकाबले को तैयार हैं। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। वहीं प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। सभी संवेदनशील प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया गया है। बाजारों में भी पुलिस बल ने गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें