फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रक की टक्कर से पलटा भूसे से भरा ट्राला,

विज्ञापन
गांव सेमरी के समीप नेशनल हाईवे-19 पलटे ट्राला से भरा खाली करते मजदूर। 
विज्ञापन
छाता। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमरी में नेशनल हाईवे-19 पर दिल्ली से मथुरा की ओर जा रहे ट्राला में किसी ट्रक ने रात करीब दो बजे टक्कर मार दी। भूसे से भरा ट्राला सड़क पर पलटने से मार्ग बाधित हो गया। करीब 7 घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चालक महावीर सिंह ने बताया कि वह सोहना के तावड़ी से वृंदावन गोशाला के लिए भूसा लेकर जा रहे थे। सेमरी के समीप ट्रक की टक्कर से ट्राला पलट गया। पूरे मार्ग पर भूसा बिखर गया। हादसे के बाद से ही हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 7 बजे तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। स्थानीय पुलिस और हाईवे टोल प्लाजा की टीमें मौके पर पहुंचीं और टोल कर्मचारियों की सहायता से सड़क पर फैले भूसे को हटाया गया। हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्राला हटवा कर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें