फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए अब ठोस रणनीति बनेगी। इसके लिए यमुना प्रदूषण के क्षेत्र में काम कर रहे सभी संगठन एक साथ आएंगे। इसके लिए 3 मार्च को विश्राम घाट पर सर्वदलीय बैठक होगी।
विज्ञापन

विश्व धर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी ने आगामी अभियान के बारे में बताया कि आज तक 40 लाख करोड़ रुपये नालों की सफाई पर खर्च कर यमुना प्रदूषण के नाम से हड़प किए जा चुके हैं। यमुना जल तो अमृत के समान हैं, उसे शुद्ध या ट्रीटमेंट करने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन के पास गंदे नालों के जल को अन्यत्र ले जाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी ने बताया कि 3 मार्च को बंगाली घाट पर सर्वदलीय एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी संस्था के सदस्य आगामी रणनीति बना कर प्रशासन को घेरेंगे।



संत-महंतों से की मुलाकात

विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी, तीर्थ पुरोहित महासंघ के प्रयाग नाथ चतुर्वेदी और नमामि गंगे के संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने गोपालपीठाधीश्वर पुरुषोत्तम महाराज, बरसाना के विरक्त संत रमेश बाबा, वृंदावन के संत बलराम दास महाराज और किसान यूनियन के भानु प्रताप सिंह से मुलाकात करके यमुना की दयनीय स्थिति पर मंथन एवं मुलाकात की। साथ ही उनको सर्वदलीय सभा 3 मार्च को बंगाली घाट स्थित तिलोई वाली धर्मशाला में आने का निमंत्रण दिया। बैठक में बद्रीनाथ शंकराचार्य पीठ त्रयंबकेश्वरजी महाराज, उमापीठ के शंकराचार्य रामदेवानंद शामिल होंगे। इस बैठक में बड़ा आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन की तारीख तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें