फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीटी-15 का परिणाम घोषित: मथुरा की संजू प्रदेश में टॉप

Tue, 23 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो-अनुसंधान संस्थान ने पीवीटी-2015 का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें मथुरा की संजू कुमारी ने प्रदेश टॉप किया है जबकि आगरा के अरविंद कुमार द्वितीय और पीलीभीत के विक्रम सिंह को प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है।
विज्ञापन


विवि की प्रवेश परीक्षा मेन 21 जून को ही आयोजित हुई थी। बीएसए डिग्री कॉलेज में आयोजित उक्त परीक्षा में 299 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम रविवार को ही देर रात जारी कर दिया गया। 290 छात्र-छात्राओं को पास घोषित किया गया।

प्रवेश परीक्षा परिणाम में पहला स्थान मथुरा की छात्रा संजू कुमारी पुत्री यादराम को मिला है। आगरा के अरविंद कुमार पुत्र शेरसरन यादव को प्रदेश में दूसरी रैंक मिली है। पीलीभीत जनपद से विक्रम सिंह पुत्र मलवेन्द्र सिंह को तीसरी, गोरखपुर के संजीव गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र को चौथी और लखनऊ के रजनीश चौधरी पुत्र चंद्रप्रकाश को पांचवीं रैंक दी गई है।
विज्ञापन


विवि पीवीटी का आयोजन कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस की स्नातक डिग्री के लिए करता है। प्रभारी रजिस्ट्रार डा. ब्रजेश यादव का कहना है कि प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। कोई भी छात्र विवि की वेबसाइट पर इसे देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें