फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुल्हनों से बर्बरता...सीएम ने लिया संज्ञान, परिवार से मिले मंत्री; बोले- बचेंगे नहीं सपा के गुंडे

Wed, 26 Feb 2025 08:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बरात वाले दिन दबंगों ने दुल्हनों से मारपीट की थी। परिजनों और बरातियों को भी नहीं बख्शा था। दूल्हे बिना शादी किए बरात लेकर लाैट गए थे।
 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पांच दिन पहले करनावल में शादी के दिन बेटियों और बरातियों से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ गया है। बुधवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों को ठीक करना हमें आता है। उन्होंने कहा कि घटना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। सभी हमलावरों पर उन्होंने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को दिए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

समाज कल्याण मंत्री ने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही डीआईजी से कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने पीड़ित परिवार को बताया कि सभी 15 नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

 

डीआईजी को उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए कहा। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों को लगा कि वे इस घटना के बाद बच जाएंगे, लेकिन अब वह बच नहीं पाएंगे। सरकार ने यह पहले भी किया है। अगर किसी बेटी की शादी में कोई गुंडा विघ्न डालेगा तो उसका इलाज करना हमें आता है।



 

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लोग हमेशा समाज को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सीएम योगी समाज को सही दिशा में ले जा रहे हैं। बेटियों की शादी का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार, संगठन और सर्वसमाज मिलकर शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शक है तो हमारी बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देखे, हम उसे ठीक करेंगे।

 

विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने बेटियों की शादी अपने फार्म हाउस पर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक गोवर्धन ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई का करेंगे प्रयास
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बेटियों और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास करेंगे। इससे मुकदमे की सुनवाई में देरी नहीं होगी। पीड़ितों को न्याय मिलने के साथ आरोपियों को उनके किए की सजा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें