फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की हकीकत जानने आ रहे राज्यमंत्री, विशेष सचिव

Sun, 10 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री मथुरा आ रहे हैं। यहां वह लोहिया समग्र विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत गांवों का निरीक्षण भी करेंगे। इसी दौरान विशेष सचिव भी मथुरा में पोषित मिशन की जमीनी हकीकत जानने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री रामकरन आर्य 10 मई को मथुरा पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे वह खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे बलदेव में ग्रामीण खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित दंगल का उद्घाटन करेंगे। 11 मई को सुबह 11 बजे विकास भवन में जनपद के समग्र विकास विभागों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दो समग्र ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इससे विकास कार्यों से जुडे़ अफसर तैयारी में जुटे हुए हैं।

अगले दिन 12 मई को लखनऊ से विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी राजेन्द्र प्रताप सिंह राज्य पोषित मिशन के अंतर्गत अफसरों के गोद लिए गांवों का दौरा करने आ रहे हैं। इसके लिए डीएम राजेश कुमार के आदेश पर सीडीओ आंद्रा वामसी ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि विशेष सचिव के आगमन से पूर्व सभी अधिकारी संबंधित गांवों में पहुंचकर कार्यों का जायजा ले लें।
विज्ञापन

 
राज्य पोषित मिशन में जनपद के 30 जिला स्तरीय अधिकारियों को 60 गांव आवंटित किए गए हैं। जहां महिला और बच्चों में कुपोषण की स्थिति ज्यादा है। फरवरी माह की रिपोर्ट के मुताबिक इन गांवों में 4,655 बच्चे कुपोषण के दायरे में है। इसमें 204 गंभीर स्थिति में हैं। हालांकि अब इसमें काफी सुधार की बात कही जा रही है।
 
विशेष सचिव के आगमन को लेकर सीडीओ के स्तर से डीएम राजेश कुमार को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक छह अफसर कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। इसमें दो डिप्टी सीएमओ, उप सीएमओ, डीआईओएस, जल निगम द्वादश शाखा के एक्सईएन, जिला कृषि अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें