फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसएसपी ने थानेदारों को इधर से उधर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार शाम को आदेश जारी कर सात निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल को लाइन भेजा है। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई अव्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जमुनापार थाना प्रभारी अजय किशोर को थाना मगोर्रा, पुलिस लाइन से विदेश त्यागी को जमुनापार थाना प्रभारी, मगोर्रा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना पर्यटन, पर्यटन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को थाना वृंदावन, थाना मगोर्रा के अपराध निरीक्षक अजीत सिंह को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ और निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह पूर्व में प्रभारी डीसीआरबी का अतिरिक्त निरीक्षक थाना छाता का स्थानांतरण निरस्त करके पुलिस सम्मन सेल का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें