फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बेटी की शादी तुड़वाने की जिद पर अड़ा पिता, वजह कर देगी हैरान...पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 23 May 2024 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के छह महीने बाद ही पिता बेटी की शादी तुड़वाने की जिद पर अड़ गया है। वो बेटी की दूसरी शादी करना चाहता है। पीड़िता ने मामले में पिता और भाई के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर के जमुनापार इलाके की एक नवविवाहिता ने पिता और भाई के खिलाफ जमुनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी कि उसके पिता और भाई शादी तुड़वाना चाहते हैं। पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे भी घर में बंद कर मारा था।
विज्ञापन


अल्पना पत्नी रोहित कुमार निवासी सोनई टप्पा, जमुनापार ने बताया कि उसकी शादी 6 माह पूर्व रोहित से पिता डालचंद की मर्जी से बिना किसी दान-दहेज के हुई थी। पिता को मालूम पड़ा है कि रोहित सरकारी नौकरी नहीं करता, स्कूल में नौकरी करता है। आरोप है कि पिता व भाई शादी को तुड़वाना चाहते हैं। पैसे लेकर दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसी प्रकार बड़ी बहन के साथ किया था।

पिछले दिनों ससुराल से जबरन घर ले गए। वहां बंद करके मारापीटा। किसी प्रकार घर से भागकर कचहरी पहुंची। वहां भी आरोपी आ गए। इनके संबंध में एसएसपी, मथुरा से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजदों पर मुकदमा सुसंगत धाराओं में लिखा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें