फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसएसपी शैलेश कुमार पांडे व पारस की जोड़ी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
रायफल क्लब में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे व पारस ट्रॉफी के साथ।
विज्ञापन
मथुरा। रायफल क्लब में आयोजित हिट एंड फिट बैडमिंटन टूर्नामेंट सीजन-10 के फाइनल मैच में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे और पारस ने सीधे मुकाबले में जिमी और सुभाष की जोड़ी को 2-0 से हराकर सीजन-8 के फाइनल में हुई हार का हिसाब पूरा किया। राकेश कुमार मित्तल के नेट पर रिटर्न देखने लायक थे।
विज्ञापन



पांच बार के विजेता रहे मनोज बंसल को भी पांचवें नंबर पर संतोष करना पड़ा। मैच के बाद विजयी खिलाड़ियों को मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं फैडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के मथुरा महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट के रेफरी रहे पुलिस कोच चांद खान को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। एडीएम योगानंद पांडेय, सुभाष सैनी, मनोज बंसल, जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार मित्तल, कृष्णा सिंह (जिमी) सतवीर सिंह, सुशील कुमार चतुर्वेदी, संदीप सिंह यादव, रविकुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें