मथुरा। जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने 20 दरोगाओं को चौकी प्रभारी बनाया है। पीआरओ ललित शर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक आनंद कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी सहार, बरसाना, पुलिस लाइन से अजीत कुमार को चौकी प्रभारी हरनौल कोतवाली सुरीर, चौकी प्रभारी श्रीलाडली मंदिर बरसाना पर तैनात एसआई अशोक कुमार को काेतवाली वृंदावन, थाना गोवर्धन में तैनात रेखा शर्मा को थाना फरह, केजेएस पर तैनात मनोज कुमार पांडेय को न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन में तैनात अजय कुमार वर्मा को प्रभारी स्पेशल टास्क इनामी अपराधी, पुलिस लाइन में तैनात जयकुमार को चौकी प्रभारी बरौली बलदेव, कोतवाली वृंदावन में तैनात राजकुमार को थाना रिफाइनरी, चौकी प्रभारी कस्बा नौहझील मनोज कुमार को न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन में तैनात विनोद कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा नौहझील बनाया है।
इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात एसआई मुन्नालाल को थाना महावन, पुलिस लाइन से दीपक तिवारी को चौकी प्रभारी मथुरा गेट कोतवाली वृंदावन, चौकी प्रभारी हरनौल मोड़ कोतवाली सुरीर धीरज यादव को चौकी प्रभारी मांट टोल, चौकी प्रभारी हनुमान तिराहा बलदेव राज कुमार गिरि को चौकी प्रभारी फरह टोल, पुलिस लाइन से जतिन पाल को चौकी प्रभारी कस्बा कोसी, कोतवाली वृंदावन में तैनात नितिन शर्मा को चौकी प्रभारी रमणरेती, पुलिस लाइन में तैनात विजय कुमार को रंगजी मंदिर कोतवाली वृंदावन, यहां तैनात मोहित मलिक को पुलिस लाइन चौकी प्रभारी मथुरा गेट वृंदावन अशोक कुमार को गोवर्धन थाना भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से रजत दुबे को श्रीलाडली मंदिर बरसाना पर तैनात किया है।